Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को मिली 2.11 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति

नगर पंचायत क्षेत्र में प्रवेश द्वार, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, खेल मैदान एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

स्वीकृति मिलने पर नगरवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति जताया आभार

कवर्धा, 08 नवंबर 2025। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों तथा जनहितैषी पहल के फलस्वरूप नगर पंचायत सहसपुर लोहारा को वित्तीय वर्ष 2025-26 में अधो संरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 2 करोड़ 11 लाख 8 हजार रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति के बाद नगरवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है और जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
स्वीकृत कार्यों में नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण, जनसुविधा परिसरों का निर्माण तथा सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन कार्य शामिल हैं। नगर में 40 लाख रुपए की लागत से दो भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा, वहीं वार्ड क्रमांक 11 में 25 लाख रुपए की लागत से भारत माता चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसी वार्ड में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से एक सामुदायिक भवन तथा 15 लाख 81 हजार रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ महतारी चौक का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 13 में 22 लाख 39 हजार रुपए की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जबकि वार्ड क्रमांक 11 में 4 लाख 81 हजार रुपए की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक का निर्माण किया जाएगा।
नगर के खेल प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है। वार्ड क्रमांक 11 में स्थित खेल मैदान का उन्नयन एवं हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य स्वीकृत हुआ है, जिस पर लगभग 46 लाख 57 हजार रुपए व्यय किए जाएंगे। नगर के व्यापारिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए बालक प्राथमिक शाला के पीछे, पुराने पंचायत भवन के पास 30 लाख रुपए की लागत से एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से सांस्कृतिक भवन तक 10 लाख रुपए की लागत से पाथवे निर्माण तथा पुराने तालाब के पास 10 लाख रुपए की लागत से छोटे गार्डन का निर्माण किया जाएगा।इन सभी विकास कार्यों से नगर पंचायत सहसपुर लोहारा का समग्र स्वरूप बदल जाएगा। चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण से नगर और भी आकर्षक बनेगा, वहीं नए सामुदायिक भवनों, खेल मैदान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से नागरिकों को नई सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा है कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए यह स्वीकृति एक ऐतिहासिक कदम है। हमारा लक्ष्य है कि कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक नगर और गांव को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से नगर की सुंदरता और जनसुविधाओं दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इन सभी स्वीकृतियों पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, व्यापारिक गतिविधियाँ तेज होंगी और सहसपुर लोहारा का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

  • Related Posts

    बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक में प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

    संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आव्हान* बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक स्थानीय मंगल भवन में मंडल प्रभारी श्री…

    Read more

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान*   *पहली बार इतने बड़े स्तर…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार