Ro no D15139/23

उदयपुर पशु मेला में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए सम्मिलित

संवाद कर बढ़ाया पशुपालकों का उत्साह

रायपुर, 11 नवंबर 2025/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड में पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने पशुपालकों से सहज भाव से सीधे संवाद करते हुए उनके अनुभवों और समस्याओं को जाना। उन्होंने पशुपालकों से उनके पशुओं की नस्ल, चारे की उपलब्धता तथा दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेले ग्रामीण आजीविका के संवर्धन और पशुपालन क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री श्री अग्रवाल की सहजता और संवेदनशीलता से पशुपालक अत्याधिक प्रभावित हुए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, “पशुपालक हमारे ग्रामीण ढांचे की रीढ़ हैं। राज्य सरकार उनके विकास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से पशुपालकों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्राप्त होता है जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है।”

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पशुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पशुपालन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की सराहना भी की।

इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कृषि एवं पशुपालन अधिकारी, ग्रामीणजन और स्व-सहायता समूहों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थेे। मेले में विभिन्न नस्लों के दुधारू पशुओं, बकरियों, मुर्गियों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    17 से 25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक…

    Read more

    जेंडर सभा में महिलाओं को अधिकारों एवं लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक

    नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, खेल एवं रंगोली के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध दिया संदेश   धमतरी, 12 सितंबर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विकास महिला क्लस्टर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात