Ro no D15139/23

सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न

राजनांदगांव 13 नवम्बर 2025। मैसर्स अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा बीपीसीएल गिल गुड्स कैरियर्स सोमनी में सीएनजी मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिक का उद्देश्य गैस आपूर्ति के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन की टीम, जिला फायर टीम एवं अडानी टोटल गैस लिमिटेड के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। मॉक ड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थितियों की तरह आपात स्थिति का प्रदर्शन किया गया तथा टीम द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान बताया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिलस का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में जिले के मुख्य नगर क्षेत्र में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है और शीघ्र ही यह सुविधा घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से (पीएनजी) के रूप में पहुंचाई जाएगी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, अडानी टोटल गैस लिमिटिड के अधिकारी श्री सतीश यादव, श्री विनय कुमार, श्री वीरेन्द्र यादव उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…