Ro no D15139/23

धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सौंपा गया

– नियुक्त प्रशिक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 14 नवम्बर को
राजनांदगांव 13 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सौंपा है तथा धान उपार्जन कार्य कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कार्य एवं धान के संपूर्ण निराकरण को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक व धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया है।
एक से अधिक उपार्जन केन्द्र वाले समितियों के वित्तीय आहरण व संवितरण का अधिकार समिति के मुख्यालय हेतु नियुक्त समिति प्रबंधक व धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी का रहेगा। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु समस्त नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित नीति के अनुसार सभी कार्यों का संपादन करेंगे। नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 14 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही सुनिश्चित

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन