Ro no D15139/23

संकुल समन्वयकों की बैठक सम्पन्न

एफएलएन मिड लाइन आकलन के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव 14 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निपुण भारत गाइड लाइन व एफएलएन दक्षताओं के आधार पर तथा कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मासिक सिलेबस के आधार पर मिड लाइन आकलन की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बच्चों का यह मिड लाइन आकलन मंगलवार 18 नवम्बर को पूरे जिले में संपन्न कराया जाएगा तथा आकलन रिपोर्ट तैयार कर 26 नवंबर को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शालाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मास्टर ट्रेनर्स एवं सीएसीएस के साथ आकलन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। साथ ही आकलन प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए शालाओं को ओएमआर शीट्स का वितरण किया गया। बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहरे, एपीसी श्री मनोज मरकाम सहित विनोबा की टीम एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम