Ro no D15139/23

प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला का आयोजन

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के सभी 771 प्राथमिक शालाओं में फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमेरेसी (एफएलएन) मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत करना और शिक्षा को खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाना था। यह मेला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई निपुण भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य कक्षा तीसरी तक के सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं गणन कौशल प्रदान करना है। स्कूलों में आयोजित इन मेले में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए।
फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमेरेसी (एफएलएन) मेला का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा की नींव को मजबूत करना है। यह मेला खासतौर पर कक्षा पहली से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है। जिसमें उनकी पढऩे-लिखने एवं गणित समझने की क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं। एफएलएन मेले की मुख्य विशेषता शिक्षा को रोचक एवं व्यावहारिक बनाने के लिए इंटरएक्टिव सत्र, खेल-खेल में गणितीय, भाषाई दक्षता का विकास, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करना, बच्चों के लर्निंग आउटकम को सुधारने पर जोर देना है। जिले की टीम द्वारा प्राथमिक शाला अर्जुनी, पीएमश्री सेजेस राजनांदगांव, प्राथमिक शाला तुमड़ीबोड़ एवं प्राथमिक शाला टेमरी का अवलोकन किया गया। स्कूलों में एफएलएन मेला अवलोकन के दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहरे, एपीसी श्री पीआर झाड़े, एपीसी श्री आदर्श वासनिक, भाषा विशेषज्ञ श्रीमती पूनम पटेल एवं गणित विशेषज्ञ सुश्री सुष्मिता ठाकुर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम