Ro no D15139/23

बिहार में मिली करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य बोलीं- परिवार से नाता तोड़ रही हूं, संजय यादव पर लगाए गंभीर आरोप

पटना । बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बीच यादव परिवार में ही फूट पड़ गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है. एक पोस्ट में उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सारा दोष खुद पर ले रहीं हूं.
आचार्य ने लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.
आचार्य की इस पोस्ट में दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहले सिर्फ राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात लिखी थी. हालांकि बाद में उसे एडिट कर के संजय यादव और रमीज का नाम लिखा गया है. नीचे संलग्न तस्वीर में पोस्ट्स के दोनों वर्जन देखे जा सकते हैं.
बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारा झटका लगा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों पर जीत मिली है जबकि एनडीए को 202 सीटें मिली हैं। बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। महागठबंधन में शामिल आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा* *उप मुख्यमंत्री ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में 28 हजार शेयरधारी गन्ना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री