Ro no D15139/23

बिहार में प्रशांत किशोर का ‘सुपर फ्लॉप शो’, 236 सीटों पर जमानत जब्त

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई। 243 में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आंकड़े जारी किए हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उन सभी पत्रकारों और सर्वेक्षणकर्ताओं के लिए जिन्होंने सोचा था कि जन सुराज पार्टी बिहार में एनडीए का भाग्य तय करेगी, यहां कुछ आंकड़े दिए गए हैं, जिन पर विचार करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी ने कुल 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 236 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। जन सुराज ने कोई सीट नहीं जीती। सिर्फ एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही। 122 सीटों पर तीसरे नंबर से नीचे (चौथे और उससे भी नीचे) रही। 61 सीटों पर नोटा से भी कम वोट मिले। बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी को कुल 16.77 लाख वोट मिले और पार्टी का मत प्रतिशत 3.34 रहा।

इससे पहले अमित मालवीय ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया, जिसमें राहुल ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बावजूद वे चिंतित नहीं हैं। मालवीय ने सवाल उठाया कि राहुल कांग्रेस को चुनाव जिताने में असमर्थ क्यों हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी की 95 हार। कई लोग उन्हें 9 से 5 बजे तक दोषारोपण करने वाला नेता कहेंगे, लेकिन राहुल गांधी दो दशकों में 95 चुनावी हार झेल चुके हैं, जो शतक से पांच कम है। क्या भारत की संस्थाओं पर यह हमला चांदी के चम्मच वाले इस वंशज की ध्यान भटकाने की चाल है?”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शानदार प्रदर्शन रहा। एनडीए ने 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की। पहली बार बिहार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता तक नहीं खुला।

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल