Ro no D15139/23

सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

अम्बिकापुर,17 नवंबर 2025/ लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर भी उपस्थित रहे।

*कस्तुरबा आवासीय विद्यालय झिरमिटी में औचक निरीक्षण*

सचिव डॉ. सिंह ने सबसे पहले कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झिरमिटी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्कूल बैंड की धुन पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं, पढ़ाई की स्थिति, पुस्तकें और अध्ययन सामग्री, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। सचिव डॉ. सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं जिले के प्रभारी सचिव ने शासकीय माध्यमिक शाला जजगा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति एवं अटेंडेंस प्रक्रिया, कक्षा संचालन, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा

    *सचिव श्री भीम सिंह ने योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*   *संभाग आयुक्त श्री श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर…

    Read more

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से किया जा रहा कार्य

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात