कलेक्टर व्यास ने की चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

नदी में डूबने से हुई असामयिक मृत्यु के प्रकरण में दी सहायता

  कलेक्टर    रोहित व्यास ने एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्राकृतिक आपदा से हुई असामयिक मृत्यु के एक प्रकरण में तत्परता से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत के निकट परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो दिवंगत के परिजनों को संबल प्रदान करेगी।
अपर कलेक्टर   प्रदीप साहू ने बताया कि ग्राम मनोरा निवासी  सरस्वती बाई पिता विष्णु राम की मृत्यु 11 जून 2025 को नदी के पानी में डूबने से हो गई थी। इस दुःखद घटना की सूचना मिलने के उपरांत प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आवश्यक प्रतिवेदन तहसीलदार मनोरा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। चिकित्सक के शव परीक्षण प्रतिवेदन में भी मृत्यु का कारण नदी में डूबना ही पाया गया, जिससे यह मामला प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में आता है। जिला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण में शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र  के तहत मृतक आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पिता   विष्णु राम पिता गुरू राम, ग्राम मनोरा को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदान की गई है, और स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान शीघ्र ही लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हर परिवार को नियमानुसार त्वरित सहायता उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप

      माता मावली मेले में विकास की सौगात 2.36 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, 12 फरवरी 2026/ नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली…

    Read more

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 4.73 करोड़ रुपये जारी अब तक 14,518 किसानों को मिला 51.51 करोड़ का भुगतान रायपुर, 12 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट