Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर आम जनता के आवागमन हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा जारी की गई ट्रैफिक डायवर्सन एडवाइजरी

राष्ट्रपति    द्रौपदी मुर्मु का 20 नवंबर 2025 को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर आगमन के अवसर पर आम जनता को यातायात के सम्बन्ध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए अंबिकापुर शहर व अंबिकापुर से होकर आने-जाने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम व व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इस हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी (सुबह 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है।

जिसमें राष्ट्रपति के आगमन पर सुबह 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक आकाशवाणी चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट नं-1 (रिंग रोड) तक व घड़ी चौक से किसान राइस मील मोड़ मेन रोड तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ रोड व बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन हेतु डायवर्ट मार्ग साई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड, बस स्टैंड है। बलरामपुर रोड व प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैंड की ओर से होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे। रायगढ़ रोड व बिलासपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा, एमजी रोड की ओर से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
भारी वाहनों हेतु अंबिकापुर शहर में सुबह 05ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक नो एंट्री रहेगी।आपातकालीन सेवा सम्बन्धी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगी। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थल की प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता