Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम – तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री  खुशवंत साहेब आज  शंकराचार्य तकनीकी परिसर, भिलाई में आयोजित संविद 2025 एवं हैकाथॉन तथा
नवाचार एवं प्रौद्योगिकी उत्सव में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं शंकराचार्य विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है और यहां के अनुभवों ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और योजनाबद्ध कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि इंजीनियरिंग छात्र मल्टी-टैलेंटेड होते हैं जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई में नवाचार के अनगिनत अवसर है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य समूह ने नवाचार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय युवाओं की सोच को ध्यान में रखकर तकनीक आधारित अनेक विकास कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि नया रायपुर में 13.5 एकड़ में एआई सेंटर विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ को तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से तकनीक के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को भी शिक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समारोह में  शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई के कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के दो विद्यार्थी आज उच्च पदों पर प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी तथा राजस्व निरीक्षक श्री रामजी वर्मा। उन्होंने संदेश दिया कि विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले  बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने परिश्रम को ही सफलता की कुंजी बताया।

इस अवसर पर विधायक ग्रामीण   ललित चंद्राकर, शंकराचार्य विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर  ए.के. झा, डायरेक्टर  पी.वी. देशमुख, चेयरमैन  आई.पी. मिश्रा, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर    राजीव प्रकाश, जया मिश्रा तथा विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

      कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’ जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार