Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्र उदयपुर में किसान राम खेलावन राजवाड़े ने बेचा 50 क्विंटल धान, बढ़े हुए दाम से मिला आर्थिक संबल

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में धान खरीदी तिहार प्रारंभ होते ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन लेकर धान विक्रय कर रहे हैं। उदयपुर विकासखंड अंतर्गत आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति उदयपुर में किसान राम खेलावन राजवाड़े ने 50 क्विंटल धान का विक्रय किया।
कृषक श्री राजवाड़े ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया के पार्दर्शिता के साथ हो रही है, उपार्जन केन्द्रों में नमी परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और बारदाना का पर्याप्त की व्यवस्था की गई।
किसान श्री राजवाड़े ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 31सौ रुपये प्रति किलो के दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित और सुगम है।
जिला प्रशासन द्वारा उदयपुर केंद्र में टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, नमी जांच, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और बारदाना जैसी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे खरीदी कार्य बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

      कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’ जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार