Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन,15 से 29 वर्ष के उत्कृष्ट युवा होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान” के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन युवा व्यक्तियों एवं संगठनों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, साहित्य, मीडिया, नवाचार तथा विशिष्ट कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान दिया है।
इस सम्मान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के कार्यों को मान्यता देना, उन्हें प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में प्रेरणा प्रदान करना है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वे युवा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, इस सम्मान के पात्र होंगे।
सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सरगुजा ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025, शाम 05ः00 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इच्छुक युवक-युवतियां या संगठन विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र कलेक्टोरेट परिसर, अम्बिकापुर स्थित सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू

      रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन…

    Read more

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा