Ro no D15139/23

जिले में औद्योगिक विकास को नई गति-श्यामतराई एवं जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आबंटन की प्रक्रिया जारी

जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धमतरी-रायपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित दो नए औद्योगिक क्षेत्र-श्यामतराई एवं जी-जामगांव में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसी क्रम में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में एमएसएमई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमियों को योजना एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला एवं बिडिंग के प्रथम चरण में निवेशकों की ओर से विशेष उत्साह देखा गया। परिणामस्वरूप औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई में लगभग शत-प्रतिशत भूखण्डों के आवंटन प्रस्ताव स्वीकृत कर लिए गए हैं। वहीं, जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में आधे से अधिक भूखण्डों के लिए उद्योग स्थापना संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जिससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
शेष भूखण्डों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण की बिडिंग प्रक्रिया 17 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक निवेशक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा निवेश-अनुकूल वातावरण के निर्माण से धमतरी जिला नए निवेशकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। इससे जिले में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी तेजी से सृजित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

      15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, शास्त्रीय संगीत, लोककला, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन रायपुर, 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई…

    Read more

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

      *कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद का किया निरीक्षण, जिले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न नवाचारों का लिया जायजा* धमतरी, 01 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन