Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य बढ़ने से खुश किसान, सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था से मिली राहत

जिले के ग्राम भैसमा निवासी किसान   विनोद कुमार कंवर के लिए इस वर्ष की धान खरीदी कई मायनों में उम्मीद और संतोष लेकर आई है। पिछले साल उन्होंने 213 कट्टी धान उपार्जन केंद्र में बेचा था। वे बताते हैं कि इस बार भी मौसम की मेहरबानी से फसल उत्पादन लगभग उतना ही होने की संभावना है, जिसकी तैयारी उन्होंने फसल कटाई के तुरंत बाद मिंजाई शुरू करके कर दी है।
किसान विनोद कुमार कहते हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनके अनुसार, बढ़े हुए समर्थन मूल्य ने किसानों में नया उत्साह भरा है और इससे खेती-किसानी का भरोसा दोबारा मजबूत हुआ है। वे बताते हैं कि खरीदी के लिए अपना पंजीयन भी समय पर करवा लिया है। विनोद कुमार विशेष रूप से बताते हैं कि अब धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएँ पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं। पहले लंबी लाइनें लगती थीं, टोकन व्यवस्था नहीं होती थी और पूरा दिन इंतजार में बीत जाता था। लेकिन अब सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित टोकन व्यवस्था, त्वरित तौल, और किसानों को बिना परेशानी के अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध है। किसान विनोद कुमार का कहना है कि सरकार की इन पहलियों ने किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाया है, जिससे वे समय और श्रम दोनों की बचत कर पा रहे हैं। बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण किसान वर्ग संतुष्ट है और आने वाले सीजन को लेकर उत्साहित भी है।

  • Related Posts

    ‘बिहान’ से सुकमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की ‘बिहान’ योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा…

    Read more

    जागरूकता ही सायबर ठगी से बचाव का कारगर उपाय – प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *कैबिनेट मंत्री द्वय श्याम बिहारी जायसवाल एवं टंकराम वर्मा सायबर जागृति अभियान मे हुए शामिल*   *सेल्फी से जागरूकता अभियान मे सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश*   रायपुर,18 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल