Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्र में मिली बेहतर सुविधाओं से खुश हुए किसान कृपाराम बलिहार

*तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से धान विक्रय में मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री का जताया आभार*

*रायपुर, 19 नवंबर 2025/* बालोद जिले के संबलपुर धान उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है। इन्हीं किसानों में से एक संबलपुर के श्री कृपाराम बलिहार ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सहज, सुचारू और लाभकारी बताया है।
कृपाराम ने कहा कि इस बार उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे खरीदी केन्द्र में अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से मुक्ति मिली। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन और दूसरे दिन दोनों दिन उनका धान बिना किसी रुकावट के विक्रय हो गया।
*खरीदी केन्द्र में उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ*
किसान कृपाराम ने बताया कि संबलपुर उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बारदाने की व्यवस्था, हमालों की उपलब्धता एवं उचित तौल मशीनों की व्यवस्था की गई है।
*सकारात्मक कदमों से बढ़ा किसानों का विश्वास*
कृपाराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान का समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी ने खेती-किसानी को लाभकारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से किसानों का भविष्य अधिक सुरक्षित, समृद्ध और मजबूत हो रहा है। किसान कृपाराम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सुचारू व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं ने इस वर्ष धान खरीदी को आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार