Ro no D15139/23

शिवराज सिंह चौहान ने देखा धमतरी का विकास मॉडल, स्टॉलों का किया निरीक्षण

आवास, आजीविका और महिला सशक्तिकरण में धमतरी की प्रगति सराहनीयः केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज धमतरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शन के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, आवास निर्माण और महिलाओं व आदिवासी समुदाय की आजीविका बढ़ाने के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण के अंतर्गत जिले में 2016-26 के दौरान स्वीकृत 80,526 में से 56,000 आवास पूर्ण कर 70 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। वर्ष 2025-26 में 132 दिवस का औसत आवास पूर्णता समय देश में सर्वश्रेष्ठ रहा। कमार (PVGT) समुदाय हेतु 1,481 स्वीकृत आवासों में 1,035 आवास पूर्ण किए गए तथा राज्य की पहली कमार आवासीय कॉलोनी ‘मसानडबरा’ में मूलभूत सुविधाओं के साथ 37 आवास निर्माणाधीन हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री   चौहान ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए बनाई जा रही इस कॉलोनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री   विजय शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री   तोखन देवांगन, कृषि मंत्री   रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री   टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, सांसद महासमुंद  रूप कुमारी चौधरी, सांसद कांकेर   भोजराज नाग, विधायक  अजय चन्द्राकर, महापौर   रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष   अरूण सार्वा के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी देते हुए बताया कि इस कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी गयी है। इसके साथ ही कॉलोनी को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत् जोड़ने पर भी काम चल रहा है।

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश