Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, समर्थन मूल्य ने दी आर्थिक मजबूती-किसानों के जीवन में खुशहाली की नई लहर

छत्तीसगढ़ में कृषि को समृद्ध बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित भी किया है।
इसी क्रम में पाली विकासखंड के चैतमा धान खरीदी केंद्र में विगत वर्ष अपने 100 क्विंटल धान बेचने वाले ग्राम केराकछार के किसान श्री रामायण सिंह बताते हैं कि इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान बेचने से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। वे कहते हैं कि “सरकार ने हमारे श्रम का सम्मान किया है। मेहनत की फसल जब उचित मूल्य पर बिकती है, तो खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ जाते हैं।”
रामायण सिंह के बेटे ओमप्रकाश भी सरकार की पहल से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। “सरकार ने सिर्फ अनाज नहीं खरीदा, बल्कि किसानों के कठिन परिश्रम को सही पुरस्कार दिया है,” वे कहते हैं कि पारिवारिक मेहनत से  उत्पादन बढ़ा है। रामायण सिंह के परिवार में कुल चार सदस्य हैंकृपत्नी श्रीमती वृंदा, बेटा ओमप्रकाश और बहू। परिवार के सभी सदस्य लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि पर मिल-जुलकर मेहनत करते हैं। उनकी साझा मेहनत और लगन के कारण हर वर्ष फसल उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
कृषि उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जीवनशैली है। खेतों में सामूहिक रूप से काम करने की उनकी परंपरा ने उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी सुनिश्चित की है।
किसान रामायण सिंह बताते हैं कि वर्ष 2023-24 में उन्होंने समिति में 168 क्विंटल धान बेचा था, जिसके बदले कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1.50 लाख रुपए से अधिक आदान राशि प्राप्त हुई। यह राशि उनके लिए कृषि विस्तार का आधार बनी।
इससे उन्होंने उन्नत किस्म के बीज, गुणवत्ता युक्त खाद, रासायनिक उर्वरक,आधुनिक कृषि संसाधन खरीदे और इस वर्ष उत्पादन बढ़ाने में सफलता पाई। वे बताते हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने खेती को अधिक सहज बनाया है। इस वर्ष धान विक्रय से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ कृषि को और अधिक समृद्ध बनाने में करेंगे। किसान रामायण सिंह और उनके बेटे ओमप्रकाश दोनों ही सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहते हैं कि हम छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने किसानों की उन्नति के लिए यह योजना लागू की। इससे हमारी मेहनत को सम्मान मिला है और उपज का उचित मूल्य भी सुनिश्चित हुआ है। ऐसी योजनाएँ हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह सहयोग इसी तरह आगे भी मिलता रहेगा। कृषक उन्नति योजना और बढ़े हुए समर्थन मूल्य ने किसानों के मन में नया विश्वास जगाया है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि खेती के प्रति उत्साह और उम्मीद भी मजबूत हुई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार