Ro no D15139/23

किसान राजकुमार पटेल विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार बेहतर दाम मिलने से घर- परिवार की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़

जिले के सलिहाभांठा के मेहनतकश किसान श्री राजकुमार पटेल इस वर्ष विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत किया है। अच्छी बरसात, समय पर खाद-बीज उपलब्ध होना और मेहनत से की गई खेती-इन सबने मिलकर उनकी फसल को भरपूर उपज दी है।
खेत से खलिहान तक धान के गट्ठर ढोते हुए राजकुमार के चेहरे पर संतोष साफ नजर आता है। वे जल्द ही फसल की मिसाई पूरा कर बरपाली उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने वाले हैं। सरकार द्वारा इस वर्ष  3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और  21 क्विंटल प्रति एकड़ धान  खरीदी ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का रास्ता खोला है।
किसान राजकुमार  ने बताया उनके पास 5 एकड़ खेती जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल ली है। फसल पककर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही कटाई कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की पैदावार पहले से बेहतर हुई है। समय पर बारिश और गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज मिलने से फसल हरी-भरी रही और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब उन्हें उम्मीद है कि बेहतर दाम मिलने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी तथा आगामी सीजन के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार