Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड एवं फसल-रकबे संशोधन हेतु तिथि 25 नवम्बर तक बढ़ी

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड एवं पंजीकृत फसल-रकबे में संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवम्बर 2025 तक कर दी गई है। इस हेतु तहसील लॉगिन में अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है, जिससे अधिकतम कृषक समय पर अपनी प्रविष्टियां पूरी कर सकें।
छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिले के प्रत्येक पात्र कृषक का पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जानकारी दी है कि धान खरीदी हेतु डूबान क्षेत्र, वन पट्टाधारी कृषकों के कैरी फारवर्ड एवं कुछ नवीन पंजीयन शेष हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में किसानों के हित में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।
इस बीच जिले में धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। किसानों द्वारा लाए जा रहे धान का त्वरित तौल, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। किसान यह कहते हुए संतोष व्यक्त कर रहे हैं कि इस वर्ष व्यवस्थाएं पहले की तुलना में और बेहतर हैं तथा प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से उन्हें काफी राहत मिल रही है।
किसान पंजीयन एवं अन्य सहायता के लिए टोल फ्री नंबर—
📞 एग्रीस्टैक हेल्पडेस्क : 1800-233-1030
📞 खाद्य विभाग टोल फ्री : 1800-233-3663
जिला प्रशासन ने पुनः आग्रह किया है कि सभी कृषक विस्तारित तिथि का लाभ लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करें, जिससे धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और कृषक हित सुरक्षित रहें।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास