Ro no D15139/23

आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत बिना दावे वाली राशि वापसी-21 नवंबर को धमतरी में प्रमाण पत्र वितरण

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धमतरी एवं मुख्य प्रबंधक श्री इंद्र कुमार टिलवानी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक मालिकों तक वापस पहुंचाने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान की शुरुआत की गई है। यह विशेष पहल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक तीन चरणों में संचालित की जा रही है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी बिना दावे वाली संपत्तियोंकृजैसे निष्क्रिय बैंक खाते, गैर-दावाकृत बीमा राशि तथा म्यूचुअल फंड से संबंधित राशिकृको सरल प्रक्रिया के माध्यम से पुनः प्राप्त कराने में सहायता करना है। अभियान के संचालन में वित्तीय सेवा विभाग के साथ बैंक, बीमा कंपनियाँ एवं स्टॉक एक्सचेंज सहित विभिन्न वित्तीय संस्थान शामिल हैं।
मुख्य प्रबंधक श्री टिलवानी ने बताया कि आरबीआई की पहल के अंतर्गत यदि किसी नागरिक का पुराना बैंक खाता निष्क्रिय हो गया है अथवा उसमें जमा राशि का दावा नहीं किया गया है, तो उसे वापस पाने के लिए तीन सरल चरण अपनाने होंगे-
1. निकटतम बैंक शाखा में संपर्क करें, चाहे वह आपकी मूल शाखा न हो।
2. केवाईसी दस्तावेज-आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की प्रतिलिपि के साथ दावा फॉर्म जमा करें।
3. सत्यापन उपरांत ब्याज सहित राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले में 21 नवंबर 2025 को हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा में सुबह 11रू00 बजे से पात्र खातेदारों को राशि वापसी से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिले के सभी बैंकर्स उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    Live श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर टाटीबंध

    Read more

    रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ शुभारंभ, लगातार 30वें वर्ष आयोजित हो रहा सेवा कार्य

    रायगढ़। रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ राधे भवन में पूर्व विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप