Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड एवं फसल-रकबे संशोधन हेतु तिथि 25 नवम्बर तक बढ़ी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड एवं पंजीकृत फसल-रकबे में संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवम्बर 2025 तक कर दी गई है। इस हेतु तहसील लॉगिन में अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है, जिससे अधिकतम कृषक समय पर अपनी प्रविष्टियां पूरी कर सकें।
छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिले के प्रत्येक पात्र कृषक का पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जानकारी दी है कि धान खरीदी हेतु डूबान क्षेत्र, वन पट्टाधारी कृषकों के कैरी फारवर्ड एवं कुछ नवीन पंजीयन शेष हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में किसानों के हित में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।
इस बीच जिले में धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। किसानों द्वारा लाए जा रहे धान का त्वरित तौल, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। किसान यह कहते हुए संतोष व्यक्त कर रहे हैं कि इस वर्ष व्यवस्थाएं पहले की तुलना में और बेहतर हैं तथा प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से उन्हें काफी राहत मिल रही है।
किसान पंजीयन एवं अन्य सहायता के लिए टोल फ्री नंबर-
📞 एग्रीस्टैक हेल्पडेस्क रू 1800-233-1030
📞 खाद्य विभाग टोल फ्री रू 1800-233-3663
जिला प्रशासन ने पुनः आग्रह किया है कि सभी कृषक विस्तारित तिथि का लाभ लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करें, जिससे धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और कृषक हित सुरक्षित रहें।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल