Ro no D15139/23

कलेक्टर का सख्त निर्देश 15 दिसंबर तक कार्मिक संपदा में डेटा अपडेट नहीं करने पर रूक सकता है दिसंबर का वेतन

जिले में कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर   हरिस एस. ने सख्त निर्देश दिए हैं। संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि 15 दिसंबर 2025 तक कार्मिक संपदा मॉड्यूल में कर्मचारियों का डेटा और ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं किया गया, तो संबंधित कर्मचारियों के दिसंबर माह के वेतन भुगतान में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कलेक्टर श्री हरिस एस. ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वेतन व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए एक निर्णायक बदलाव किया गया है। दरअसल अभी तक विभागों द्वारा ई-पेरोल और कार्मिक संपदा में दर्ज जानकारियों में भिन्नता देखी जा रही थी, क्योंकि कार्मिक संपदा की प्रविष्टियों का सीधा उपयोग वेतन देयक बनाने में नहीं हो रहा था। इस विसंगति को दूर करने के लिए अब यह तय किया गया है कि दिसंबर 2025 का वेतन देयक अनिवार्य रूप से कार्मिक संपदा में अद्यतन की गई प्रविष्टियों के आधार पर ही तैयार होगा। इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी का नाम, पदनाम, मूल वेतन और श्रेणी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां ई-पेरोल सीधे कार्मिक संपदा मॉड्यूल से ही लेगा।
जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कई विभागों में अभी भी ई-केवाईसी और डेटा अपडेशन का कार्य लंबित है, जिसे मिशन मोड में पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को 15 दिसंबर की समय-सीमा में उक्त कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। यदि निर्धारित तिथि तक यह कार्य पूर्ण नहीं होता है और डेटा के अभाव में किसी कर्मचारी का वेतन रुकता है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुख की होगी। साथ ही कोषालय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संपर्क कर इस कार्य की महत्ता से अवगत कराएं और समय सीमा के भीतर डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करवाएं, ताकि शासकीय सेवकों को आगामी माह में वेतन संबंधी किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रात: 10 बजे…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र – सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब शासकीय सेवाओं का लाभ लेना हुआ अधिक सरल और सुलभ

    राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। राज्य शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम साबित…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध