Ro no D15139/23

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों द्वारा प्रेरक पहल

समाज में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला न्यायालय दुर्ग में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा (01 से 15 नवंबर तक) में न्यायालयीन कर्मचारियों एवं नगर निगम कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता कार्यों में सक्रिय योगदान किया गया। इस अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रेरक पहलें की गईं।
इसी क्रम में माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा जिला न्यायालय दुर्ग एवं नगर निगम कर्मचारियों को मफलर एवं टोपी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना था, बल्कि समाज में सहानुभूति, सहयोग और मानवता के संदेश को प्रसारित करना भी रहा। बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी और मानवीय पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर जिला न्यायालय दुर्ग के न्यायाधीशगण द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत् जिम्मेदारी है। जिला न्यायालय दुर्ग में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन हम सभी को यह स्मरण कराता है कि स्वच्छ वातावरण न्याय व्यवस्था की गरिमा और दक्षता को बढ़ाता है। न्यायालय परिसर की स्वच्छता न केवल यहाँ आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को बेहतर वातावरण प्रदान करती है, बल्कि यह हमारे सामूहिक अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रतीक है। स्वच्छता स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण न केवल रोगों से बचाता है, बल्कि मन और शरीर दोनों को सकारात्मक ऊर्जा देता है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नगर निगम एवं न्यायालय के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ जैसे सफाई अभियान, जागरूकता रैलियाँ, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, तथा लोगों को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित करने का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रेरक संदेशों से कर्मचारियों में उत्साह एवं सहभागिता की भावना प्रेरित हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग ने भी जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी के योगदान का आह्वान किया।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?