Ro no D15139/23

सुदूर अंचलों में बीएलओ का उत्कृष्ट कार्य: इन्द्रावती नदी पार कर मतदाताओं तक पहुँची प्रशासनिक टीम

जिला प्रशासन के नेतृत्व में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीजापुर के दूरस्थ और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में बीएलओ और प्रशासनिक टीम द्वारा किए जा रहे कार्य ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। नदी, पहाड़ और घने जंगलों से घिरे नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में भी प्रशासन मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरु क्षेत्र में बीएलओ और स्थानीय प्रशासनिक टीम ने इन्द्रावती नदी को नाव से पार कर जर्रामरका, हुर्रेगवाली, पुसलंका, चिन्नाटोकामेटा और छोटेबोदली जैसे दुर्गम गांवों में पहुँच बनाई। कठिन पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए और कई किलोमीटर पैदल सफर करते हुए टीम ने 300 से अधिक मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए।

बीएलओ ने न सिर्फ गणना पत्रक पहुँचाए बल्कि ग्रामीणों को उन्हें सही प्रकार से भरने में भी सहयोग प्रदान किया। इस अभियान में नदी पार करने, घने जंगलों में चलने और लगातार सुरक्षा जोखिमों का सामना करने के बावजूद टीम ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। जिला प्रशासन ने इसे अत्यंत सराहनीय कार्य बताया है।

अभियान में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  सूर्यकांत घरत, सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक तंबोली, बीएलओ श्री देवी लाल कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी सदस्य शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुदूर अंचलों में निवासरत प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अनिवार्य है। बीएलओ और प्रशासनिक टीम द्वारा किया गया यह प्रयास “हर मतदाता—महत्वपूर्ण” की भावना को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न

      रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कोदो, कुटकी, रागी तथा मक्का के उपार्जन एवं फसल विविधीकरण, किसानों को प्रोत्साहित…

    Read more

    मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

      स्व. सोहन निषाद की पत्नी  पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका