Ro no D15139/23

सूर्य से रोशन हुआ राधेश्याम राज का घर*

विद्युत संभाग पाली अंतर्गत ग्राम सिस में रहने वाले राधेश्याम राज के घर कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। राधेश्याम राज बताते हैं कि उनके घर में परिवार बड़ा है और विद्युत उपकरण भी अधिक चलते हैं, जिसके कारण हर महीने बिजली का बिल काफी अधिक आता था।
जब उन्हें जानकारी मिली कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना में सब्सिडी प्रदान की जाती है और प्लांट स्थापना में भी विभागीय टीम घर पर आकर सहायता करती है, तो उन्होंने इसे भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प माना और अपने घर में सोलर पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया।
राधेश्याम राज पहले दीपिका में रहते थे और एसईसीएल में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने मूल गांव सिस लौट आए। वे अपने तीन बच्चों और बहू के साथ यहाँ निवास करते हैं। परिवार की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 3 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट लगवाया।
वे बताते हैं कि हाइब्रिड प्लांट होने से बाहर बिजली गुल होने पर भी घर की बिजली चालू रहती है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी उनके खाते में जमा हो चुकी है। राधेश्याम राज कहते हैं कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है। अब न सिर्फ उनका बिजली बिल कम हो गया है, बल्कि वे अपने घर को स्वच्छ ऊर्जा से रोशन करने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनके यहां सूर्यघर योजना से पावर प्लांट लगने से अन्य ग्रामीण भी देखने के लिए आते हैं।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास