Ro no D15139/23

मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजस्व अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब, शनिवार एवं रविवार जुटे रहे अधिकारी
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आज विकासखंड मोहला एवं मानपुर में राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला श्री हेमेंद्र भूआर्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी तथा संबंधित तहसीलदार शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान मानपुर विकासखंड के औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव तथा  विकासखंड मोहला के डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड, मोहभट्ठा गांव पहुंचे। अधिकारी दल ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में गंभीर अनियमितता सामने आई। जानकारी के अनुसार, यहां लगभग 350 ऑफलाइन प्रपत्र (Form-6 आदि) प्राप्त हुए थे, किंतु इनमें से मात्र 26 आवेदन ही ऑनलाइन प्रविष्ट पाए गए। शेष प्रपत्रों को ऑनलाइन करने में अत्यधिक विलंब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। उक्त लापरवाही पर निरीक्षण दल ने संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित सभी प्रपत्रों की तत्काल ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अन्य त्रुटियों के निराकरण के लिए भी अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रत्येक बीएलओ को अब प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण दल एवं नियंत्रण कक्ष में प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि कार्य की निरंतर निगरानी हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की गलती या विलंब की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

      महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल ‘अपना हेल्प क्यूआर’ लोगो का शुभारंभ, दुर्घटना की स्थिति में एक…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

      प्रशासनिक सुविधाओं और उच्च शिक्षा के विस्तार को मिलेगी मजबूती उप मुख्यमंत्री ने 40 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की, कॉलेज में स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट और एआई…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव