Ro no D15139/23

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिले के अमृत सरोवरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित

भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किए जाने की ऐतिहासिक तिथि 26 नवंबर 1949 के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी संविधान दिवस (26 नवंबर 2025) को जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार ज़िले के सभी 180 अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ज़िले में अब तक 180 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, ये अमृत सरोवर अब केवल जल संरक्षण के केंद्र नहीं रहे, बल्कि वृक्षारोपण, सिंचाई, कृषि आधारित सब्ज़ी उत्पादन और मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रमों की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद, उपस्थित ग्रामीणों ने “एक प्रण जल संरक्षण की सामूहिक शपथ“ ली, जिसमें अमृत सरोवर की साफ-सफाई और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
आजीविका और पर्यावरण संवर्धन
कार्यक्रम में युवाओं, स्कूल और कॉलेज के छात्रों, मनरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और आजीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। मनरेगा के श्रमिकों व स्वसहायता समूह के सदस्यों ने सरोवर स्थलों पर श्रमदान और साफ-सफाई की। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण, मनरेगा जॉब कार्डधारी और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थलों पर गाद निकासी, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाए गए, जिसने “एक प्रण जल संरक्षण“ टैगलाइन के महत्व को बल दिया। इस दौरान स्थानीय समुदाय, अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आजीविका मिशन से जुड़ीं दीदियां और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

      राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत…

    Read more

    मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

      – कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पदयात्री मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका