Ro no D15139/23

अपूर्व विज्ञान मेला 2025 नागपुर में कांकेर के पर्यावरण मित्रों का सम्मान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों मिला विशेष सम्मान

। राष्ट्रभाषा भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग, रामदासपेठ (नागपुर) में 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित अपूर्व विज्ञान मेला 2025 में छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से पहुँचे तीन पर्यावरण मित्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। कांकेर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर अंचल के प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे रोफरा ग्राम खमढोड़गी,ग्राम पंचायत कोकपुर के पर्यावरण प्रहरी बृजलाल मंडावी, प्रदीप मंडावी, किरण देव मंडावी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने करकमलों से श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी विचारक रघु ठाकुर (कार्यक्रम अध्यक्ष), एआरडीबीएसई के सचिव सुरेश अग्रवाल, विज्ञान शिक्षाविद् राजाराम शुक्ला, शिक्षाधिकारी साधना सयाम, पर्यावरण विशेषज्ञ सूर्यमणि भिवगड़े, वरिष्ठ समाजसेवी ए. बी. खान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने तीनों युवाओं की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा – गांवों में ऐसे जागरूक और समर्पित युवा ही देश के भविष्य को पर्यावरण सुरक्षित और मजबूत बना सकते हैं। इनके कार्य प्रेरणा देने वाले हैं। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान इन तीनों पर्यावरण मित्रों को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बचाने, जल-स्रोतों के संरक्षण, वन विस्तार हेतु पौधारोपण एवं सीड बॉल गतिविधियाँ, ग्रामीण युवाओं में पर्यावरण जागरूकता, वन्य जीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वर्षों से किए जा रहे निरंतर, निस्वार्थ एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

रोफरा ग्राम खमढोड़गी में इनके नेतृत्व में चल रहा पर्यावरण अभियान आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन गया है। ग्रामीणों ने इस सम्मान को गांव की सामूहिक मेहनत की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ताओं, विज्ञान शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं ने सम्मिलित होकर इस सम्मान को सराहा। यह सम्मान न केवल तीनों युवाओं की उपलब्धि है, बल्कि कांकेर जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

  • Related Posts

    अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वाली एजेंसी का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित शिकायत मिलने पर कृषि विभाग ने की कार्यवाही

    उत्तर बस्तर कांकेर, 04 अगस्त 2026/ अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में कृषि सामग्री जैसे- खाद उचित मूल्य से अधिक…

    Read more

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता