Ro no D15139/23

घर-घर गीला-सूखा कचरा पृथकीकरण आवश्यक – राज्य सलाहकार मोनिका सिंह’

स्वच्छाग्रहियों से की चर्चा, सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया

राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह ने 25 नवम्बर को पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कर्रा (सिंघिया), कापुबहरा, गुडरुमुडा, बांझीबन एवं दर्राभांठा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छाग्रहियों एवं ग्रामीणों से गीला और सूखा कचरा पृथक करने तथा उसका वैज्ञानिक एवं उचित निपटान सुनिश्चित करने की अपील की।
सिंह ने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे का अलग-अलग संग्रहण अत्यंत आवश्यक है, ताकि गीले कचरे से खाद तैयार की जा सके और सूखे कचरे का सुरक्षित पृथकीकरण एवं पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने स्वच्छाग्रहियों से गांव में संचालित कचरा कलेक्शन प्रणाली, खाद निर्माण प्रक्रिया और कचरा प्रबंधन की नियमितता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को कचरा पृथकीकरण में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि कचरे का सही उपयोग किए बिना उसे समाप्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने सूखे कचरे विशेषकर प्लास्टिक को खुला फेंकने, जमीन में दबाने या जलाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जलाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, अतः इसे सुरक्षित रूप से संग्रहित कर निर्धारित स्थल पर ही भेजा जाए।
भ्रमण के दौरान  सिंह ने गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया तथा उनके नियमित उपयोग और रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शौचालय के साथ निर्मित दुकानों को जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने से शौचालय के संचालन एवं देखरेख में आर्थिक सहायता मिलती है और ग्रामीण सुविधा निर्बाध रूप से चलती रहती है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा श्री जयप्रकाश डड़सेना, सीईओ कटघोरा श्री यशपाल सिंह, जिला समन्वयक (एसबीएम ग्रामीण) श्री विमल धीरहि, जिला सलाहकार श्री दीप सरकार, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री दिलीप मेहता, क्लस्टर समन्वयक श्री जीवनलाल यादव, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक कटघोरा, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्वच्छाग्रही महिलाएँ, स्व सहायता समूह की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य – कलेक्टर

    कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक*   *- हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- ब्रेस्ट कैंसर…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की पहचान, प्रदेशभर में नागरिकों को मिल रही त्वरित राजस्व सेवाएं

    *सूरजपुर के श्री राकेश कुमार को कुछ ही घंटों में मिला निवास प्रमाणपत्र, सेवा सेतु व्यवस्था से बढ़ा आमजन का भरोसा*   रायपुर, 17 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण