Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएलओ सम्मानित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशंसा पत्र प्रदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 22 – कटघोरा के मतदान केंद्र अमरपुर, तेलसरा और कोरबी के बीएलओ श्री संदीप कुमार जायसवाल, श्री राजेंद्र प्रसाद देवांगन और श्री इन्द्र कुमार कौशिक को शतप्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 23 – पाली-तानाखार के मतदान केंद्र कुदरीकला, जाम बहार, बापापुती, कोठीखर्रा, हाथीबाड़ी और मादन के बीएलओ श्री बालकृष्ण गुप्ता, श्री संजय कुमार जायसवाल, श्रीमती साधना, श्री नरेश कुमार साहू, श्रीमती ममता कंवर एवं श्री सुशील कुमार शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूत कड़ी हैं और उनके परिश्रम से ही मतदाता सूची का अद्यतन कार्य प्रभावी एवं सटीक रूप से संपन्न हो पाता है। उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रियता और निष्ठा बनाए रखने की अपील की।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    *गुपचुप ठेले से बढ़ाई आय, परिवार को मिला मजबूत सहारा* रायपुर, 20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में…

    Read more

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त

    *अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा* *उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दिनभर चली बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज