Ro no D15139/23

धान बिक्री की तैयारी में उत्साहित अरुण कुमार

ऑनलाइन टोकन और सुव्यवस्थित खरीदी से खुश किसान अरुण कुमार

कोरबा विकासखण्ड के रोगबहरी गांव के परिश्रमी किसान   अरुण कुमार इस वर्ष धान बिक्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से उनकी उम्मीदें और भी प्रबल हुई हैं। समय पर खाद-बीज मिलना, अच्छी बरसात होना और पूरे मन से की गई खेती-इन सबने मिलकर उनकी फसल को भरपूर उपज दी है।
अपनी मेहनत से उपजाए फसल का कटाई का काम पूरा हो चुका है। अब वे धान को खलिहान ले जाकर मिसाई की तैयारी में हैं और जल्द ही सोनपुरी (जामबहार) उपार्जन केंद्र में विक्रय करने वाले हैं। किसान अरुण कुमार के पास लगभग 4 एकड़ जमीन है। परिवार में 5 सदस्य हैं और खेती के साथ-साथ वे परिवार के भरण-पोषण के लिए बालको प्लांट में बाह्य मजदूर के रूप में काम करते हैं। दोहरी जिम्मेदारियों के बावजूद  इस साल उनके मेहनत से फसल भी बढ़िया हुआ है।
उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र की नई व्यवस्थाओं, ऑनलाइन सुविधा और पारदर्शिता ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है। ऑनलाइन टोकन  की सुविधा से उनका काम और आसान  हो गया है, न लंबी लाइन, न इंतजार। अब वे घर से ही मोबाईल से टोकन कटाकर निर्धारित समय पर  धान लेकर केंद्र पहुंचेंगे, जिससे समय भी बचेगा और अनावश्यक परेशानियाँ भी नहीं होंगी। इस बार उन्हें लगभग 50 क्विंटल धान बिक्री की उम्मीद है। धान विक्रय से मिलने वाली राशि वे घर-परिवार के खर्च और जरूरी आवश्यकताओं में लगाएंगे, साथ ही कुछ धन बचत में रखेंगे। यही बचत अगली फसल के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य तैयारी में उपयोग होगी, जिससे आने वाले वर्ष में उत्पादन और भी बढ़ सके

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत