Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी व आसान, किसानों को उपार्जन केन्द्र में मिल रही सुविधा

किसान गोरेलाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों की सराहना

   जिले में धान खरीदी  के दौरान जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में किसानों की संतुष्टि लगातार देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत थोर के किसान श्री गोरेलाल राजवाड़े केशवपुर धान उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचने पहुंचे, जहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था की खुलकर सराहना की।
किसान गोरेलाल राजवाड़े ने बताया कि समिति से टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और यह प्रक्रिया पूरी तरह सहज एवं सुगम है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में पहुंचते ही सेवा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध मिल जाती हैं, जिससे धान की खरीदी बिना किसी परेशानी के सुनिश्चित हो रही है।
श्री राजवाड़े ने अपने पहले टोकन में 46 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने बताया कि खेत और खलिहान में रखा बाकी धान भी थ्रेसरिंग होते ही बेचने आएंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित होने से किसान निश्चिंत होकर खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं।
किसान गोरेलाल राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में किसानों को धान का सर्वाधिक दाम 3100 प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि यह मूल्य न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि पूरे परिवार की आजीविका में भी बड़ा सहारा बन रहा है।
किसान गोरेलाल राजवाड़े ने सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध