Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक।

हायर सेकेंडरी पंडरापाठ और  टटकेला के प्राचार्यों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश ।

  यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् सीईओ अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी बीईओ,एबीईओ और जिले के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में परीक्षा परिणाम, पाठ्यक्रम पूर्णता, कक्षा दसवीं और बारहवीं के कम अच्छे बच्चों और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों , जेईई और नीट की तैयारी, विद्यालय में कराए जा रहे हैं प्रायोगिक कार्यों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और विद्यालयों की मॉनिटरिंग की गहन समीक्षा की।
बैठक में जशपुर एसडीएम विश्वासराव मस्के, जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने शिक्षा गुणवत्ता वृद्धि हेतु विभिन्न बिंदुओं पर बात की।
सीईओ अभिषेक कुमार ने खराब परीक्षा परिणाम , अध्यापन में लापरवाही और अपूर्ण पाठ्यक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्याे को कड़ी हिदायत दी । साथ ही लापरवाही बरतने वाले हायर सेकेंडरी पण्डरापाठ और टट्केला विद्यालय के प्राचार्यों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के अध्ययन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने लंबी अनुपस्थिति और अवकाश वाले विषय शिक्षकों के संबंध में और अध्ययन को लेकर मासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । साथ ही हायर सेकंडरी विद्यालय लवाकेरा के खराब रिजल्ट के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।
एसडीएम विश्वासराव मस्के ने 1 दिसंबर से जिले के हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों में होने वाली जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विषय में आवश्यक तैयारियों की जानकारी के साथ विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ सफल आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रोहित व्यास जिले में शतरंज के खेल को प्रोफेशनल रूप से विकसित करना चाहते हैं। जिले में खेल संस्कृति विकसित करना भी जिला प्रशासन का उद्देश्य है।
जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर ने परीक्षा परिणाम की गिरावट और विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी प्रकार के गंभीर कृत्यो पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी बैठक में दी।
नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने समीक्षा बैठक में आगामी छमाही, प्री बोर्ड 1 और  बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट के आधार पर अध्यापन, अंकों के अनुसार उत्तर लिखने का अभ्यास, सूक्ष्मता से मूल्यांकन और सुधारात्मक टीप सहित प्रत्येक दिवस तीन-तीन विषयों के डेढ़ घंटे के कालखंड के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की।
समीक्षा बैठक में सांख्यिकी अधिकारी किशोर केरकेट्टा, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय सहित समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार