Ro no D15139/23

धमतरी में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 68 क्विंटल धान जब्त – कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

धमतरी  । धमतरी जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। को ग्राम आपरी-जोरातराई से खाती की ओर ले जाये जा रहे लगभग 168 कट्टा (68.20 क्विंटल) धान कोचिया धनेश्वर सिंह पिता रामचंद सिंहा, निवासी सेमरा (सि.), सिलीटी द्वारा किसानों से अवैध रूप से खरीदा गया पाया गया। धान से भरे ट्रैक्टर को मौके पर रोककर जांच की गई, जिसमें कोचिये द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत मंडी शुल्क एवं वैधता की जांच के लिए वाहन तथा धान को मंडी नियमों के तहत जब्त किया गया। ट्रैक्टर क्रमांक CG07 X 4029 को भखारा थाना परिसर लाया गया। प्रारंभ में कोचिया द्वारा वाहन को थाना भखारा की अभिरक्षा में रखने की बात कही गई, परंतु बाद में उन्होंने इसे मंडी परिसर कुरूद में रखने का अनुरोध किया।
मौके पर उपस्थित पंचों के समक्ष विधिवत पंचनामा तैयार किया गया, जिसे सभी के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।
इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, राजस्व एवं पुलिस दलों को सतत पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध वाहनों की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपना धान केवल अधिकृत समितियों को ही बेचें और किसी भी अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम