Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम मोटियारी में नवधा रामायण में हुए शामिल

*श्रोताओं के बीच बैठकर रामायण पाठ का किया श्रवण*

रायपुर, 01 दिसंबर 2025(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों को गीतों के रूप में सुनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज भी पूरे समर्पण के साथ निभाई जा रही है।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम