Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम चरडोंगरी और बांझी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

*सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाते हुए मूलभूत सुविधाओं से समृद्ध करना– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

*ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, मांग और शिकायत, मौके पर किया त्वरित निराकरण*

*उपमुख्यमंत्री ने गांवों के विकास के लिए की विकास कार्यों की घोषणाएं*

रायपुर, 01 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम चरडोंगरी और बांझी पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। चौपाल में दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने गांव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, आवास, नाली, शौचालय, सामाजिक भवन, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अनेक मांगों पर संवेदनदशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल पूरा करने हेतु घोषणाएं की।
इस दौरान उन्होंने ग्राम चरडोंगरी और बांझी के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने चरडोंगरी से सारंपुर–दुल्लापुर तक सड़क निर्माण, चेक डैम के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, नाली निर्माण हेतु 3 लाख रुपए, मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम झिराना में सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए, मेला परिसर में दो शौचालय निर्माण, बोर खनन, मेला स्थल में मंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए तथा सोलर लाइट लगाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम बांझी में 12 लाख रुपए का सामुदायिक भवन, जागेश्वर के घर से महामाया मंदिर सड़क निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, महामाया मंदिर के समीप और गौरा चौक में बोर खनन, स्कूल में शौचालय निर्माण और मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्य प्रारंभ कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाते हुए मूलभूत सुविधाओं से समृद्ध करना है, जिससे हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में लगातार चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जहां अब नागरिक आसानी से उन्नत जांच सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 220 बेड कर दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल रही हैं। पिपरिया में 27 लाख रुपए की लागत वाले एम्बुलेंस का शुभारंभ भी किया गया है। कवर्धा मेडिकल कॉलेज को भी स्वीकृति मिल चुकी है और निविदा कार्य भी पूर्ण हो चुका है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 50 सीटों की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष ही शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि घोठिया रोड का निर्माण बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तेजी से किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में आवास प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह एक ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने आगे बताया कि जिन पात्र परिवारों के नाम आवास सूची में नहीं आए हैं, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर हर पात्र व्यक्ति को आवास दिया जाएगा और कोई भी योग्य परिवार वंचित नहीं रहेगा।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम