Ro no D15139/23

जिले के युवाओं को कौशल विकास के योजनाओं से करे लाभान्वित – कलेक्टर रोहित व्यास

जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में खुलेगा शहीद वीर नारायण सिंह दाल भात केंद्र
उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से लोगों को बैंकिंग, जीएसटी एवं कर संबंधी मिलेगी जानकारी
कलेक्टर ने बैठक में कार्ययोजना बनाने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

  कलेक्टर   रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन, खनिज, उद्योग, श्रम, उद्योग व्यापार केंद्र, ग्रामोद्योग, अंत्यावसायी, कौशल विकास तथा आजीविका कॉलेज सहित संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, टीएल-जनदर्शन-पीजीएन, एसडीजी इंडिकेटर्स, पीएम सूर्यघर, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएँ, विभागीय योजनाएँ, बजट उपयोगिता, ई-केवाईसी, स्थापना, कंडेम्ड वाहन, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एजेंडा, निष्क्रिय बैंक खाते एवं अगले बजट हेतु प्रस्ताव जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करें और सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कौशल विकास विभाग को जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बैनर, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर युवाओं को जागरूक करने कहा। इस दौरान सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने वन विभाग को टीएल में लंबित आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लक्ष्यों की जानकारी लेकर अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। साथ ही जेम पोर्टल में उद्यमियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जशपुर नगर में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह केंद्र प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से बैंकिंग, जीएसटी, कर सहायता एवं उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। लोगों को संबंधित जानकारी और उससे लाभ की प्रक्रिया एक ही जगह पर उपलब्ध हो पाएगी।
कलेक्टर   व्यास ने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई करने निर्देशित किया। वहीं खनिज विभाग को अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखते हुए जेसीबी, चौन माउंटेन आदि उपकरणों से खनन की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जप्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने श्रम विभाग को महतारी जतन योजना सहित अन्य श्रम कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जशपुर, कुनकुरी तथा पत्थलगांव में शहीद वीर नारायण सिंह दाल-भात केंद्र शीघ्र प्रारंभ करने कहा, जिससे आमजन को मात्र 5 रुपये में दाल-भात उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आगामी बजट प्रस्तावों को नियमानुसार तैयार कर निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागों से समन्वय बढ़ाते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने को कहा।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस