Ro no D15139/23

नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः धमतरी में दो मिलों से भारी मात्रा में धान-चावल जब्त

जिले में सख्त प्रशासनिक निगरानीः धमतरी में दो मिलों से अवैध धान-चावल की बड़ी जब्ती
धमतरी, 01  दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन 15 नवंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। किसानों को उचित मूल्य एवं सुरक्षित खरीदी सुनिश्चित करने के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी निगरानी तंत्र सक्रिय किया गया है।
इसी क्रम में  रविवार को कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धमतरी जिले में प्रशासन द्वारा निर्णायक कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही के दौरान जांच दलकृजिसमें राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थेकृद्वारा दो राइस मिलों से अवैध रूप से रखे गए धान एवं चावल को जप्त किया गया। फूल मिनी राइस मिल, ग्राम सोरम से 6000 क्विंटल धान एवं 1910 क्विंटल चावल, तथा अशोक राइस मिल, औद्योगिक वार्ड से 16856 क्विंटल धान एवं 8150 क्विंटल चावल जप्त किया गया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के नियमों के सख्त पालन और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कलेक्टर श्री अबिनाश  मिश्रा का सख्त संदेश है कि “जिला प्रशासन किसानों की उपज की सुरक्षा और उन्हें उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अवैध खरीदी, धान परिवहन, कोचियों एवं विचौलियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसके लिए उड़नदस्ता टीम गठित की गई है तथा जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट भी सक्रिय किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर किया गया है, किसानों के लिए टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है और भंडारण एवं तौल व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर किसान को बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचने का अवसर मिले।
सरकार एवं जिला प्रशासन की यह सतर्कता प्रदेश में निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत कर रही है और किसानों में भरोसा भी बढ़ा रही है।
  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?