Ro no D15139/23

अविवादित नामांतरण, नक्शा बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण में प्रगति लाएँ – कलेक्टर अजीत वसंत

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर   अजीत वसंत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित मामलों का समय पर निराकरण राजस्व व्यवस्था की पारदर्शिता और सुगमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने अविवादित नामांतरण के लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि सभी तहसीलदार आगामी 15 दिनों के भीतर विशेष प्रयास कर प्रगति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री वसंत ने नक्शा बटांकन और अविवादित बंटवारा से संबंधित प्रकरणों में भी पर्याप्त प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 3 से 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों के सर्वे एवं नक्शा प्रकाशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि नक्शा प्रकाशन के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने भू अभिलेख से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने और अद्यतन अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भू अर्जन, व्यपवर्तन, डिजिटलीकरण और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
बैठक में कलेक्टर ने भू अर्जन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, डिजिटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, स्वामित्व योजना तथा वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन प्रकरणों के शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा   तन्मय खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस   क्षितिज गुरभेले, सभी एसडीएम, भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…