Ro no D15139/23

जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

*अभी तक 971 क्विंटल से अधिक धान जब्त, 19 लाख 42 हजार रुपये मूल्य का प्रकरण दर्ज*

रायपुर, 02 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही उनके वास्तविक रकबे के आधार पर धान खरीदी हो सके। इसी उद्देश्य से कोचियों, व्यापारियों और अवैध धान विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिले में 1 दिसंबर तक राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 19 लाख 42 हजार रुपये मूल्य के 971 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार 1 दिसंबर को कृषि उपज मंडी और खाद्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। गोकना के भोज राम साहू के फॉर्म से 12 क्विंटल धान, खत्री ट्रेडर्स के गोदाम से 40.80 क्विंटल, गुरुदेव ट्रेडर्स खैरागढ़ से 50 क्विंटल, जैन कुंदन कमलेश फॉर्म खैरागढ़ से 31 क्विंटल, सम्यक ट्रेडर्स खैरागढ़ से 80 क्विंटल, मेसर्स अशोक कुमार जंघेल गंडई से 30 क्विंटल और चंदन मल सुगमचंद जैन गंडई से 51 क्विंटल धान जब्त किया गया। इन सभी प्रकरणों का कुल मूल्य लाखों में दर्ज किया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान भी प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 14 नवंबर को 120.10 क्विंटल, 21 नवंबर को 289.4 क्विंटल, 22 नवंबर को 96 क्विंटल, 23 नवंबर को 70 क्विंटल, 26 नवंबर को 56 क्विंटल, 27 नवंबर को 44 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में खरीदी कार्य को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, और अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख