Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पत्रक न जमा करने वाले मतदाताओं की सूची होगी प्रकाशित

मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केंद्रों एवं पंचायत/नगरीय निकाय कार्यालयों में सूची चस्पा करने के निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत द्वारा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं, जिसकी प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है, का पालन सुनिश्चित किया जाए।
निर्देशानुसार ऐसे सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के विधिवत भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें अब उन मतदाताओं की सूची तैयार करनी होगी जिनके गणना पत्रक विभिन्न कारणों से एकत्र नहीं हो पाए हैं। इस सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृतमतदाताओं को एएसडी सूची में चिह्नित किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयार की गई यह सूची संबंधित मतदान केंद्रों तथा ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी, ताकि ऐसे सभी मतदाता जिन्हें गणना पत्रक जमा करने में असुविधा हुई है, वे पुनः गणना पत्रक जमा कर सकें। साथ ही यह सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ अनिवार्य रूप से साझा की जाएगी, ताकि वे प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए मतदाताओं की जानकारी रख सकें। यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रारूप मतदाता सूची में केवल वही नाम शामिल किए जाएंगे जिनके विधिवत भरे गए गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त हुए हैं।
आयोग ने निर्देशित किया है कि असंग्रहित सूची के प्रचार-प्रसार एवं प्रकाशन के दौरान समुचित सतर्कता और संवेदनशीलता बरती जाए, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस