Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिया नई दिशा का संदेश

*स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला*

रायपुर, 2 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज रायपुर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कौंदकेरा में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर ‘ज्वाल ग्रेट कैंप फायर’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि कौंदकेरा जैसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से समृद्ध क्षेत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास की सजीव पाठशाला है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में टीमवर्क, चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करती हैं।

श्री यादव ने शिविर में शामिल बच्चों के उत्साह, अनुशासन और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तिविधियाँ युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान महत्व देती है, ताकि बच्चे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हों। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण भी किया गया।

राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि ज्वाल ग्रेट कैंप फायर जैसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। शिविर में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कौशल और आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। उन्होंने सफल आयोजन हेतु शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त श्री जगजीत सिंह धीर, जिला सचिव श्री रोमन लाल साहू सहित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, राधिका यादव, हरिश साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे