Ro no D15139/23

पुसनाला में गैबियन संरचनाओं से मिट्टी कटाव पर लगा प्रभावी नियंत्रण

भोपालपटनम विकासखंड की ग्राम पंचायत तमलापल्ली के आश्रित ग्राम गौरारम से होकर बहने वाले पुसनाला में अत्यधिक ढलान के कारण बारिश के समय पानी तेज गति से बहता था। जिससे नाले के किनारों पर लगातार मिट्टी कटाव की समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत नाले का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया गया।
नाले में दो गैबियन संरचनाओं 
Gabion Structures  का निर्माण किया गया। जिनकी मदद से पानी के तेज बहाव को नियंत्रित किया जा सका और आसपास की मिट्टी का कटाव रुक गया है। ग्राम पंचायत तमलापल्ली के सरपंच श्री चंद्रैया पोट्ट्म ने बताया कि पुसनाला काफी चौड़ा था और बारिश के दिनों में पानी तेजी से बहकर मिट्टी को काट ले जाता था। गैबियन संरचनाएं बनने से पानी की गति कम हुई है और कटाव भी रुक गया है।
रोजगार सहायक श्री सुरेन्द्र कोड़े ने बताया कि पहले नाले का पानी तेज बहते हुए सीधे चिंतावागू नदी में चला जाता था। अब गैबियन संरचनाओं की वजह से न सिर्फ बहाव नियंत्रित हुआ है, बल्कि पानी को रोकने में भी सफलता मिली है, जो पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रति संरचना 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से दो गैबियन बनाए गए हैं। इस नाले का पानी आगे सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित पसपुल नदी के डेम में जाता हैए जिसका उपयोग संगमपल्ली, मद्देड़ और तमलापल्ली के किसान सिंचाई के लिए करते हैं। दोनों कार्यों में 100 जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को कुल 330 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी