Ro no D15139/23

धमतरी में 06 से 14 दिसंबर तक शासकीय विभागों की क्रिकेट प्रतियोगिता

शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले

जिला प्रशासन धमतरी द्वारा स्व. संतोष कुमार नेताम,कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग धमतरी की स्मृति में शासकीय विभाग अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने कहा कि  इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, टीम भावना, फिटनेस, खेल भावना और विभागीय समन्वय को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता पुलिस ग्राउण्ड, रूद्री में 06, 10, 13 और 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी, जबकि सेमीफाइनल एवं फाइनल 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में कुल 12 विभागीय टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। मैच 8 ओवर के होंगे तथा स्कोरिंग Cricheroes App  के माध्यम से की जाएगी। विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 21,000 रुपये, साथ ही विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार जैसे मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर और बेस्ट विकेट कीपर प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 12,000 रुपये निर्धारित है।
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थित होना तथा अपने विभाग में कार्यरत होना अनिवार्य है। पुरस्कार वितरण समारोह 14 दिसंबर 2025 दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड, रूद्री में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए जिला कार्यालय धमतरी, कक्ष क्रमांक 09 या मोबाइल नंबर 7000554305, 7000247848 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम