Ro no D15139/23

धान खरीदी और रबी तैयारी पर कलेक्टर का फोकस

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागों की लंबित योजनाओं, शासन की प्राथमिकताओं एवं मैदानी स्तर पर आमजन को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा करते हुए समिति स्तर पर नोडल अधिकारियों द्वारा टीओ, डीओ तथा अन्य प्रक्रियाओं के भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गेट पास का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कठोर निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
बारदाना उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य बाधित न हो, इसके लिए सभी समितियां समय रहते आवश्यक संसाधनों की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को रकबा समर्पण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा जिले के राइस मिलों का भौतिक सत्यापन प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 की प्रगति पर कलेक्टर ने अब तक हुए एसआईआर कार्य की प्रशंसा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूरा करने कहा। आगामी रबी फसल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से खाद-बीज की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी भी ली।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अर्धवार्षिक परीक्षा की स्थिति जानी और निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं, वहां अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों की समीक्षा में शहर के सड़क पेंच वर्क, सड़क मरम्मत, निर्माण एवं नगरोत्थान कार्यों की जानकारी लेते हुए मरम्मत कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागवार पीएम आवास, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनहित से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए बेहतर तालमेल से कार्य करें, ताकि जिले में विकास कार्य और भी सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।

  • Related Posts

    कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में वाहन स्टैंड बनने से मरीजों को हो रही सहूलियत

    जशपुरनगर 10 मार्च 2026/ कोल्हेनझरिया के स्वास्थ्य केंद्र का वाहन स्टैंड निर्माण अधूरा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने…

    Read more

    मांदरटंगना टोला पारा में आवागमन सुगम, पंचायत द्वारा कराया गया मुरमीकरण कार्य

    नया बोर का कनेक्शन कार्य पूर्ण होते ही पानी की समस्या होगी दूर जशपुरनगर 10 मार्च 2026/ बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बच्छरांव के अंतर्गत मांदरटंगना टोला पारा मुख्य बस्ती से…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे