Ro no D15139/23

परीक्षा के सफल संचालन हेतु गठित उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

सरगुजा जिले में 56 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है,18,779 अभ्यर्थी शामिल होंगे
परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक आयोजित होगी
परीक्षार्थियों के प्रत्येक गतिविधियों पर रखें पैनी नजर- कलेक्टर

  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के सुव्यवस्थित संचालन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर की उपस्थिति  में उड़नदस्ता दल एवं  पर्यवेक्षकों को  कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दी गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री  रामराज सिंह तथा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने व्यापमं के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते तथा व्यापम गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें जांच उपरांत ही विधिवत परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दे समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षार्थियों के हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
इस दौरान नोडल अधिकारी श्री रामराज सिंह द्वारा पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ता दल को सौंपी गई जिम्मेदारी के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने व्यापमं द्वारा जारी गाइडलाइन, परीक्षार्थियों हेतु दिशा निर्देश के सम्बन्ध में बताया। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले अन्तर्गत 56 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 18,779 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 11ः30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु आधे बांह एवं हल्के रंग का बंधन नही है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आना होगा।

  • Related Posts

    धरती आबा अभियान से जनजातीय गांवों में विकास को मिल रही गति

    *विशेष आलेख*   *- जिले के 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित, 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण*   *- 297 आदि साथी जनजातीय परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*   *- जनमन पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को नागरिकों ने सराहा*  …

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?