Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का लक्ष्य: विधायक किरण देव

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस आयोजन में जगदलपुर विधायक   किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित सभी जनों को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि   किरण देव और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में एक मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण देव ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का लक्ष्य दिव्यांगजन बच्चों और बड़ों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ाना है।   देव ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जिसका प्रमाण बच्चों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक और मनमोहक चित्रकारी में साफ दिखता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दक्षता रखते हैं और उन्हें केवल निखारने की आवश्यकता होती है। विद्यालय के विकास को लेकर विधायक ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आड़ावाल दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से राशि स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार कर पत्र भेजा जा चुका है, और जल्द ही शासन से स्वीकृति प्राप्त होगी।   कार्यक्रम के अंत में विधायक   किरण देव तथा अन्य अतिथियों ने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की ट्राईसाइकिल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर  संजय पांडे, जनपद अध्यक्ष  पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य  बिंदू साहू सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक  सुचिता लकड़ा और अधीक्षक तारकेश्वर सिन्हा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

      डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश डिजिटल क्रॉप सर्वे की मॉनिटरिंग,…

    Read more

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे