Ro no D15139/23

सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक ने धान बैरियर का किया निरीक्षण

वाहन की कड़ाई से जांच करने तथा वाहनों का पूरा रिकॉर्ड संधारित करने के दिए निर्देश

  राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से सुचारू रूप से जारी है। इसी के मद्देनज़र कलेक्टर   रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों और सभी चेकपोस्ट पर सतत एवं कठोर निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया है। कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन सक्रिय रूप से निगरानी और कार्रवाई में जुटा हुआ है। अवैध धान की आवक रोकने हेतु जिले की सीमाओं पर 21 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां निरंतर जांच की जा रही है।
इसी क्रम में सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक द्वारा साईटांगरटोली धान बैरियर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी में उपस्थित रहने, प्रत्येक वाहन की कड़ाई से जांच करने तथा वाहनों का पूरा रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वाहनों के टोकन की प्रतियां अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार जशपुर, मंडी सचिव तथा फूड इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।
लाइसेंस लिमिट से ज्यादा धान पाए जाने पर जप्ती की कार्यवाही
    इसके अलावा सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक द्वारा लोदाम स्थित एक फुटकर व्यापारी के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि व्यापारी ने लाइसेंस में निर्धारित सीमा से 136 बोरी अधिक धान का भंडारण कर रखा है। टीम द्वारा मौके पर 136 बोरी धान की जप्ती बना कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडी सचिव एवं फूड इंस्पेक्टर की टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब